Toggle Test

जन्मदिन पर यादों को मिला सेवा का स्वरूप: स्वर्गीय मयंक टंडन की स्मृति में वृद्धजनों को कराया भोजन

स्वर्गीय मयंक टंडन की स्मृति में सेवा के रूप में मनाया जन्मदिन, वृद्धजनों और जरूरतमंदों को कराया भोजन

अजमेर। स्वर्गीय मयंक टंडन एडवोकेट  की स्मृति में उनके जन्मदिन पर टंडन परिवार ने सेवा और संवेदना की मिसाल पेश की। 12 सितंबर 2026 को अजमेर के लोहागल रोड स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में उनका जन्मदिन वृद्धजनों और जरूरतमंदों की सेवा के साथ मनाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मयंक टंडन का कुछ माह पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पिता एडवोकेट राजेश टंडन एवं परिवारजनों ने उनकी स्मृतियों को सेवा से जोड़ते हुए आश्रम में निवासरत वृद्धजनों, मानसिक रोगियों, बौद्धिक दिव्यांगजनों तथा अन्य दिव्यांग महिला-पुरुषों को दोपहर का भोजन कराया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ अपना घर आश्रम के संयोजक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। वातावरण भावुक रहा, लेकिन मयंक की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य मानवता और सामाजिक सरोकार का संदेश दे गया।

राजेश टंडन ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग और इस सेवा कार्य के लिए प्रेरित करने पर सोम रत्न आर्य का विशेष आभार व्यक्त किया।

मयंक टंडन की स्मृति में परिवार का यह प्रयास संदेश देता है कि किसी अपने की याद को समाज सेवा से जोड़कर सदैव जीवंत रखा जा सकता है।

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment