Toggle Test

किशनगढ़- पाटनी महाविद्यालय में होगी काउंटिंग, बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश, यहाँ रहेगा यातायात बंद

अजमेर में जिला कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

किशनगढ़। किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव में शहर के 60 वार्डों के लिए 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में होगा। राजकीय आर के पाटनी महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन और पुलिस ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। उधर अजमेर में जिला कलेक्टर लोकबंधु ने अजमेर के पोलोटेक्निक कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मतगणना से पहले रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने राजकीय पाटनी महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और स्ट्रांग रूम की निगरानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत पासधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी। स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

अंबेडकर सर्किल से कॉलेज तक यातायात बंद

मतगणना के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा। अंबेडकर सर्किल से राजकीय पाटनी महाविद्यालय तक यातायात बंद रखा जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य मतगणना स्थल के आसपास भीड़ और यातायात की अव्यवस्था को रोकना है। ऐसे में आमजन को इस मार्ग पर आवागमन के दौरान प्रशासन की व्यवस्था का ध्यान रखना होगा।

अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासन और पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, सीडीपीओ मेघा सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सोमवार को होने वाली मतगणना के साथ ही किशनगढ़ के सभी 60 वार्डों के चुनावी परिणाम सामने आने लगेंगे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment