Toggle Test

कांग्रेस ने की बागियों पर कार्रवाई 40 से ज्यादा को पार्टी से निकला

अजमेर। नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले 40 से ज्यादा सदस्यों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत कार्रवाई का आदेश जारी किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संगठन में अनुशासन कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। विगत चुनावों में कुछ सदस्यों द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और निष्ठा के विरुद्ध जाकर अधिकृत उम्मीदवारों के सामने चुनाव लड़ने अथवा संगठन विरोधी गतिविधियों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है। इसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों और संगठन के संविधान का उल्लंघन माना गया है। बनवारी लाल शर्मा, ओम प्रकाश मंडावरा, रिक्की जोनवाल, रवि प्रकाश शर्मा, पंकज जोनवाल, निखिल टंडन, सुनीता, पायल जैन, कैलाश कोमल, मनोज ज्योतियाना, पप्पू कुरैशी, बीना टाक, मोहम्मद आजाद, उत्तम गोस्वामी, आफरिन बीबी, सुमन जगरवाल, विनय धौलखड़िया, योगेश गोठवाल, सैयद मुजादीध काजमी, तिपाशा खिंची, अजमद सेना, गायत्री देवी, अली नासिर, रेश्मा लखन, पूरण नेत, स्नेलता नागौरी, आकृति गहरवाल, हितेश्वरी टांक, सविता रानी, हिमांशु गर्ग, मनमोहन, रेखा पिंगोलिया, संजय यादव शामिल हैं।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment