अजमेर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 5 और नेताओं को संगठन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।अजमेर में वार्ड 38 से पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, वार्ड 41 से पूर्व पार्षद नीतू मिश्रा, वार्ड 52 से अजमेर शहर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी, वार्ड 74 से पूर्व पार्षद रूबी जैन और वार्ड 75 से पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान (पंचम) को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। दो दिन पहले पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, उनकी पत्नी वार्ड 4 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हेमा गहलोत, वार्ड 5 से पूर्व मंडल महामंत्री शंकर सिंह रावत, पूर्व पार्षद हेमलता बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल तथा वार्ड 68 से मंडल महामंत्री महिला मोर्चा रेणु यादव को पार्टी से बाहर किया जा चुका है।






