Toggle Test

बगावत पर भाजपा का वार, चुनाव में पत्नी, बेटी के पक्ष में प्रचार का आरोप 6 निलंबित

पूर्व मेयर के पत्नी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल महामंत्री, निवर्तमान पार्षद शामिल

अजमेर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा ने बागियों के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। प्रदेश भाजपा ने 41 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इनमें अजमेर से सूची में 6 नाम शामिल हैं। लिस्ट में  भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमलता गहलोत को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 4  निर्दलीय चुनाव लड़ने, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत पर अजमेर उत्तर निर्दलीय चुनाव लड़ रही पत्नी के पक्ष में प्रचार करने और सोशल मीडिया पर अमर्यादित बयान देने का आरोप। पूर्व मंडल महामंत्री शंकर सिंह रावत को वार्ड 5 में निर्दलीय चुनाव लड़ रही बेटी विनिता रावत के पक्ष में प्रचार करने, पूर्व पार्षद हेमलता बंसल द्वारा वार्ड 16 से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल वार्ड 16 से चुनाव मैदान में लड़ रही पत्नी हेमलता बंसल के पक्ष में प्रचार करने, अजमेर दक्षिण में वार्ड 68 मंडल महामंत्री महिला मोर्चा रेनू यादव को निर्दलीय चुनाव लड़ने का आरोप। पार्टी की ओर से जारी आदेश में इन नेताओं पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने या निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। बता दे कि इसमें पिछले दिनों पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने वीडियो जारी कर भाजपा से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की थी। हालाँकि कई अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं की है। 

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।