Railway Good News… इस साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी की संचालन अवधि बढ़ी

अजमेर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में साबरमती से 6 जुलाई 26 से 27 जुलाई 26 तक  (04 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक 07.07.26 से 28.07.26 (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
साथ ही गाडी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के मुजफ्फरनगर,  मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट व गुडगॉव स्टेशनो पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu