Toggle Test

पंचायतराज और निकाय चुनावों में मजबूती से उतरेगी कांग्रेस— डॉ. विकास चौधरी

पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किशनगढ़ पहुंचे नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी से की मुलाकात

अजमेर/ किशनगढ़। district congress committee (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन में मिली जिम्मेदारियों के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों में पूरी ताकत से कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर BJP सरकार की किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। district congress समिति (ग्रामीण) के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने एक युवा, ऊर्जावान एवं सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता डॉ. विकास चौधरी को ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटेगा तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करेगा। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के उपाध्यक्ष सौरभ बजाड, उपाध्यक्ष बाबूलाल दग्दी, उपाध्यक्ष कीर्तिनिधि सिंह राठौड़, महासचिव महेंद्र सिंह ढोस, सचिव लालाराम बैरवा, सचिव धर्मवीर गीड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान पुष्कर, छातड़ी, शेरगढ़, अरवड, मनोहरपुरा, बावड़ी, शोलिया, बडला, जीवनपुरा आदि गांवो से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देहात अध्यक्ष के घर पहुँचे। मुलाकात के दौरान कानाराम चोटिया, पुखराज दगदी, मगनी राम अजमेरा, हज़ारी बैरवा, नाथू खाती, श्रवण सिंह, महेंद्र सिंह, बाबू सिंह, भागचंद जाट, श्योजी बेरवा, शक्ति सिंह, सत्यनारायण खाती, हरदयाल जाट, जसराज जाट, लक्ष्मण सिंह, जसराज दरोगा, रामलाल जाट, बिरदीचंद माली, ओमप्रकाश दमामी, सत्यनारायण यादव, नाथू धोबी, बजरंग वेष्णव, कालू गुर्जर, महेन्द्र यादव, बहादुर ख़ान, जगदीश जाट, छगन जाट, कैलाश वेष्णव , सांवरलाल भील, शंभु नाथ, कमलेश रेगर, कैलाश भील, सेवा राम बेरवा, कैलाश खाती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment