Good News… सैंकड़ो चयनित अभ्यर्थियों को को मिली नियुक्ति

टीएसपी क्षेत्र के 305 एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र के 187 अभ्यर्थी शामिल

अजमेर, 25 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने तकनीशियन-तृतीय पद पर चयनित 492 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम 22 जून 2026 को घोषित होने के बाद इतने अल्प समय मे ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए। निगम की सचिव (प्रशासन) सीमा शर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में टीएसपी क्षेत्र के 305 तथा नॉन टीएसपी क्षेत्र के 187 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों का पदस्थापन पदस्थापन नीति के अनुरूप वरीयता के आधार पर आयोजित किए जाने वाले परामर्श शिविर (काउंसलिंग) के माध्यम से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि रिक्त पदों, काउंसलिंग की तिथि एवं स्थान की सूचना चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी। पदस्थापन आदेश जारी होने के बाद अभ्यर्थी नियुक्ति आदेश में उल्लिखित शर्तों के अनुसार संबंधित कार्यालय में कार्यग्रहण करेंगे। संयुक्त निदेशक आर.के.अरोड़ा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान 13,500 रुपये प्रतिमाह नियत (फिक्स्ड) पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा।

AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu