प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा गोवंश को लगेंगे जानलेवा बीमारी से बचाव के टीके

अजमेर/ ब्यावर। गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) से सुरक्षित रखने हेतु राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ 24 जून को सायं 5 बजे श्रीतिजारती सर्राफान चैम्बर गौशाला, ब्यावर में राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। इस अवसर पर मंत्री जोराराम कुमावत ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा पशुधन संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा lampy virus  से बचाव के लिए vaccination को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व lampy virus के लिए पृथक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण गोट पॉक्स वैक्सीन का उपयोग किया गया था, जिससे पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई। अब लम्पी रोग के लिए विशेष वैक्सीन उपलब्ध होने से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने गौशालाओं में प्राथमिकता से टीकाकरण कराने पर बल देते हुए कहा कि इससे अधिक संख्या में गोवंशीय पशुओं को शीघ्रता से सुरक्षित किया जा सकेगा। राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान 108.95 लाख गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया

 गया था। वर्ष 2026-27 के लिए 111.51 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं ब्यावर जिले में वर्ष 2026-27 के दौरान 1,23,936 गोवंशीय पशुओं के lampy virus vaccination का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत होमोलॉगस रांची स्ट्रेन लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के 11 पशु परिचर, 38 पशु धन निरीक्षक, 16 अधिकारियो द्वारा गौशाला में मौजूद 773 गोवंशीय पशुओं (272 नर एवं 01 मादा) का एक ही दिन में टीकाकरण किया गया।

गोसेवा के विस्तार जरुरी- रावत

विधायक शंकर सिंह रावत ने गौसेवा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में नई गौशालाओं के संचालन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी मांग प्रमुखता से रखी। पशुपालन विभाग राजस्थान के निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीणा ने कहा कि विभाग राज्य सरकार की मंशानुसार सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाने तथा विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र), पशुपालन विभाग अजमेर डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज एक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से गोवंशीय पशुओं को प्रभावित करता है। रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर निःशुल्क lampy virus vaccination अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अजमेर संभाग की समस्त गौशालाओं में गौवंश का प्राथमिकता से टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला संयुक्त निदेशकों एवं उपनिदेशकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान कार्य से जुड़े कार्मिकों के कौशल विकास हेतु गौशालाओं में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए आग्रह किया गया। कार्यक्रम के उपरांत गौशाला परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत, नरेश कनोजिया, पूर्व सभापति नगर परिषद् ब्यावर, पशुपालन विभाग राजस्थान के निदेशक डॉ. सुरेश चन्द मीणा, अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) अजमेर डॉ. नवीन परिहार, अतिरिक्त जिला कलक्टर बह्मा लाल जाट, सहित पशुपालन विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, गौशाला अध्यक्ष, गौशाला संचालक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu