Toggle Test

अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित

10 उपाध्यक्ष, 15 महसचिव, 20 सचिव सहित 51 पदाधिकारी

​अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा अजमेर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। किशनगढ़ विधायक एवं जिला अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महसचिव, 20 सचिव व अन्य पदाधिकारियों सहित  51 लोगों को शामिल किया है। देहात जिलाध्यक्ष विधायक विकास चौधरी के अनुसार ​संगठन महासचिव किशनलाल गहलोत, ​कोषाध्यक्ष सुभाष सेठी, ​उपाध्यक्ष ​नोरती देवी रेगर, सौरभ बजाड़, अजय गौड़, अशरफ बुलंद, छीतर मल टेपन, जगदीप गुर्जर, बाबूलाल दगड़ी, धर्मेंद्र धतरवाल, कीर्ति निधि सिंह, गोपाल यादव, ​महासचिव (15):

राहुल चोरड़िया, मोतीलाल गुर्जर, बिरदीचंद शर्मा, असलम पठान, हरिराम धायल, हनुमान वैष्णव, शिवराज डोडवाडिया, अजय तोषनीवाल, विश्वजीत सिंह शक्तावत, रामविलास थाकन, जगदीश मीणा, महेंद्र सिंह ढोंस, किशन घासल, दामोदर शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, सचिव राधेश्याम वैष्णव, सदर असलम, लालाराम बैरवा, गोविंद मेघवाल, हंसराज गुर्जर, विमलेश चौधरी, संजय पंड्या, जगदीश कुरड़िया, सत्यनारायण चौधरी, प्रदीप कुमार लखन, गंगाराम रावत, रफीक मोहम्मद, धर्मवीर गौड़, शादाब खान, राजकुमार मेघवंशी, नासिर हुसैन, मालाराम रेगर, मोहन माली, ओम प्रकाश चौधरी, निजामुद्दीन, प्रवक्ता ओमप्रकाश गुर्जर, जगदीश चौधरी, ​सोशल मीडिया प्रभारी कलसुम शेख, दशरथ सिंह भाटी को मनोनीत किया है। इसी तरह ​जिले के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व सांसद/सांसद प्रत्याशी (2024), वर्तमान व पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी (2023), जिले के एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी, सभी ब्लॉक व नगर अध्यक्ष, नगर निकाय के मेयर/सभापति/चेयरमैन/नेता प्रतिपक्ष व पार्षदगण, जिला प्रमुख व प्रधानगण, कॉपरेटिव बैंक/सोसाइटी के अध्यक्ष तथा अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया है। 

 

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment