Toggle Test

मांग… दिव्यांगों के लिए जनगणना फॉर्म में अलग से हो कॉलम

ऑल जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ की मासिक बैठक रविवार को खौड़ में संघ के प्रधान बंसी लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ऑल जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ के प्रधान शाम लाल तथा चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने सहित अन्य शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही जनगणना में दिव्यांगजनों के लिए अलग से कॉलम रखा जाना चाहिए है। इससे दिव्यांगजनों के गणना हो जाएगी।  उन्हें योजनाओं का लाभ मिलना भी आसान होगा। उन्होंने ने कहा कि दिव्यांगों के लिए अलग से कॉलम नहीं है  तो यह अत्यंत चिंताजनक विषय है। वर्तमान में दिव्यांगता अधिकार अधिनियम के तहत दिव्यांगता की 21 श्रेणियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष बीतने के बाद भी यदि जनगणना में दिव्यांगजनों के लिए अलग प्रावधान नहीं किया जाता है तो उनकी वास्तविक संख्या का सही आकलन नहीं हो पाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में देश की कुल आबादी का 16 प्रतिशत हिस्सा दिव्यांगजन हैं और उनकी संख्या में पहले की तुलना में काफी वृद्धि हुई है। बैठक के दौरान संघ के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि और मंत्री आम लोगों की समस्याओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिव्यांगजनों की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी कर रही है।
sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment