Toggle Test

रूठों को मनाने का दौर जारी, लगातार कर रहे संपर्क

अजमेर। नगर निगम चुनाव में नाम वापसी का गुरुवार को अंतिम दिन है। चुनाव मैदान में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी भी देती हुए हैं। दोनों पार्टियों के ओर से उन्हें मानाने का प्रयास जारी है। इसके लिए लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है। ताकि समय रहते नाम वापस लिए जा सके। वोट नहीं कटे। भाजपा ओर कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के कारण अब भाजपा से 79 ओर कांग्रेस से 77 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव मैदान में अब कांग्रेस के 77 व भाजपा के 79 कैंडिडेट्स रह गए हैं। भाजपा ने सभी 80 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे, वहीं कांग्रेस ने वार्ड संख्या 3 व 4 को छोड़कर केवल 78 में ही अपने कैंडिडेट्स को सिंबल दिए थे। वार्ड संख्या 3 व 4 में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। वहीं वार्ड संख्या 41 से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभसिंह, वार्ड संख्या 24 से भाजपा प्रत्याशी अनुज चौहान का नामांकन खारिज हो गया था। 

Amit
Author: Amit

Leave a Comment