Toggle Test

अजमेर वार्ड 2 में कांग्रेस नेता के बेटे ने वापस लिया नामांकन, भाजपा की सीमा मामनानी को समर्थन का एलान

अजमेर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। नगर निगम वार्ड 2 में कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता ब्रजकिशोर जोशी के बेटे यश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन पत्र को वापस लिया है। उनका कहना है की उनका परिवार 45 साल से जुड़ा रहा।ब्लॉक प्रवक्ता ब्रजकिशोर जोशी कांग्रेस से बेटे और बहू के लिए टिकट मांगा था। लेकिन टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि  सामान्य सीट होने के बावजूद आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को पार्टी ने टिकट दिया। इसलिए निर्दलीय भरा था। गुरुवार को दोनों पिता-पुत्र ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की है। अब बीजेपी के वार्ड 2 की प्रत्याशी रितु मामनानी को समर्थन देंगे।  उल्लेखनीय है  कि वार्ड 2 में पहले भी कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ा था। यहाँ बगावत के चलते पार्टी के वर्तमान प्रवक्ता शैलेश गुप्ता चुनाव हार गए थे। भाजपा के मनोज मामनानी विजयी रहे थे। वर्तमान में उनके पत्नी को भाजपा ने टिकट दिया है। इससे पहले नामांकन दाखिल करने वाले वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी अनुज चौहान व वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषभसिंह का नामांकन आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण खारिज हो चुका है। चुनाव मैदान में अब कांग्रेस के 77 व भाजपा के 79 प्रत्याशी मैदान में है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment