Trending Story
Advertisement

मेंटल ट्रॉमा के बीच बीता ऋतिक रोशन का बचपन, बोले- झेली हैं कई बीमारियां

बचपन से ही ‘फाइटर’ रहे हैं ऋतिक रोशन, बीमारियों को हरा बने सुपरस्टार

ऋतिक रोशन हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। फिल्म फाइटर के जरिए ऋतिक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। हाल ही में अभिनेता का एक पोस्ट सामने आया था जिसमें वह चोट की वजह से बैसाखियों के सहारे खड़े दिखे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी सी उम्र से वह कई बीमारियों से ग्रस्त रह चुके हैं।

हाल ही में अभिनेता की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह बैसाखियों के सहारे खड़े हुए दिखाई दे रहे थे, पर क्या आप जानते हैं कि ऋतिक बचपन से ही कई अलग-अलग तरह की बीमारियों का सामना करते आ रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऋतिक इन बीमारियों से लड़कर कैसे रियल लाइफ फाइटर बने हैं।

छोटी उम्र में ऋतिक को थीं ये समस्याएं

एक फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली में जन्मे ऋतिक रोशन के लिए बचपन आसान नहीं रहा था। छोटी सी उम्र में ऋतिक को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बताया जाता है कि बचपन में ऋतिक रोशन को हकलाने की आदात थी, जिसकी वजह से स्कूल में उनका खूब मजाक उड़ाया जाता था। इस कारण वह घर से जल्दी बाहर भी नहीं जाते थे। हालांकि बाद में स्पीच थेरेपी की वजह से ऋतिक को इस समस्या से छुटकारा मिल सका।

हाथ में दो अंगूठे होने की वजह से भी ऋतिक रोशन को काफी परेशान किया जाता था। इसके बावजूद ऋतिक ने इसे अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया। लेकिन 20 साल की उम्र में ऋतिक रोशन को एक ऐसी बीमारी हुई, जिसकी वजह से उनके एक्टिंग करियर पर ग्रहण लग सकता था। दरअसल टीन एज में ऋतिक को स्कोलियोसिस नाम की एक गंभीर बीमारी का पता लगा।

ऋतिक की मांसपेसियों में खिंचाव

कुछ दिन पहले ऋतिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की इंजरी को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। अभिनेता ने बताया है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिसकी वजह से वह ठीक से खड़े भी नहीं हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने बैसाखियों का सहारा लिया है।

स्कोलियोसिस और क्रॉनिक सबड्यूरल हेमाटोमा था ऋतिक को

ऋतिक को बचपन में हकलाने की समस्या थी। 21 साल की उम्र में वे स्कोलियोसिस से पीड़ित हो गए थे। जिसमें उनकी रीढ़ अंग्रेजी के शब्द ‘एस S’ जैसी होने लगी थी। डॉक्टर्स ने कहा कि वो एक्टर नहीं बन सकते, न ही कभी डांस कर सकते हैं।

जोधा अकबर’ की शूटिंग के दौरान घुटनों के दर्द के कारण डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वे खड़े भी नहीं हो पाएंगे। ऋतिक ने इस बीमारी को भी हरा दिया। ‘अग्निपथ’ की शूटिंग के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क हुआ। ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के वक्त क्रॉनिक सबड्यूरल हेमाटोमा (ब्रेन के निचले हिस्से में क्लॉटिंग) हुआ जिसकी बाद में सर्जरी हुई

क्या है स्कोलियोसिस?

स्कोलियोसिस एक ऐसी विकृति है, जिसमें रीढ़ की हड्डी में दोनों ओर असामान्य झुकाव या कर्व आ जाता है। ज्यादातर मामलों में इसकी वजह का पता नहीं चल पाता है। किसी व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में 10 डिग्री से ज्यादा का घुमाव या झुकाव आ गया है, तो इसका मतलब है कि उसे स्कोलियोसिस है।

अगर रीढ़ की हड्डी में घुमाव बहुत ज्यादा आ जाता है, तो इसके चलते छाती के बीच की जगह भी कम होती जाती है और फेंफड़ों के सही तरीके से काम करने में भी दिक्कतें पैदा होने लगती है। सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

 

 

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu