Toggle Test

10 महीने की नीतिका को ‘‘राज्य की संतान’’ (चाइल्ड ऑफ द स्टेट) घोषित किया गया है

हिमाचल प्रदेश में 10 माह की अनाथ बच्ची को ‘चाइल्ड ऑफ द स्टेट’ घोषित किया गया

28 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण अनाथ हुई 10 महीने की नीतिका को ‘‘राज्य की संतान’’ (चाइल्ड ऑफ द स्टेट) घोषित किया गया है और सरकार ने उसकी शिक्षा एवं पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है।

‘चाइल्ड ऑफ द स्टेट’ ऐसे बच्चे को कहा जाता है जिसकी देखभाल और कानूनी संरक्षकता सरकार के पास होती है। ऐसा अक्सर तब होता है जब बच्चे के माता-पिता की मौत हो जाती है या वे उसकी देखभाल करने में असमर्थ होते हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने से आई बाढ़ में अनाथ हुई 10 महीने की बच्ची नीतिका को ‘राज्य की बच्ची’ घोषित किया गया है और सरकार ने उसकी शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च उठाने का वादा किया है. आइए जानते हैं चाइल्ड ऑफ स्टेट क्या होता है.

बाढ़ में बच्ची ने खो दिए माता-पिता और दादी

30 जून और 1 जुलाई की रात को तलवाड़ा गांव में बादल फटने से बच्ची ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया. उसके पिता रमेश (31) की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी मां राधा देवी (24) और दादी पूर्णु देवी (59) अभी भी लापता हैं. रमेश घर में घुस रहे पानी का बहाव मोड़ने के लिए बाहर निकले थे, जबकि उनकी पत्नी और मां मदद के लिए उसके पीछे-पीछे आईं और फिर वे वापस नहीं लौटीं.

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें