Toggle Test

जी, सुना क्या??शुभदा के दिव्यांगजन ने किया अपने मताधिकार का उपयोग ।

मतदान के महापर्व में शुभदा के दिव्यांगजनों की भागीदारी, खुद वोट डालकर दूसरों को भी किया प्रेरित

अजमेर। लोकतंत्र के महापर्व में शुभदा संस्थान के दिव्यांगजनों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित किया। शुभदा संस्थान के 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

शुक्रवार को शुभदा संस्थान के दिव्यांगजन मतदान केंद्रों पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

इसके साथ ही शुभदा के दिव्यांगजनों ने वैशाली नगर, भजनगंज, कोटड़ा, आदर्श नगर और बी.के. कौल नगर सहित अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। उनकी इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि दिव्यांगजन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सहभागी ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अभियान में सेजल सिंघल, हीरल आचार्य, रिषभ गुप्ता, चंदन कच्छावा, खुश गोयल, जूलियन एंथोनी, हनी नयन, प्रीतम तम्बोली, धीरज मेहरा, कृष्णा, हर्षिता, भरत प्रजापत, धर्मेन्द्र, तरनजीत, दिव्य मंगलानी, संगीता मंगलानी, शिवानी ठीकर, कौशल सिंह और सौरभ बाकोलिया ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

शुभदा संस्थान के दिव्यांगजनों की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की। मतदान कर उन्होंने यह संदेश दिया कि दिव्यांगजन लोकतंत्र की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं और उनका मत भी देश के भविष्य के निर्माण में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना किसी अन्य नागरिक का।

शुभदा शक्ति का संदेश:
“मताधिकार केवल अधिकार नहीं, लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। सक्षम लोकतंत्र के निर्माण में दिव्यांगजनों की समान और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।”

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment