Toggle Test

गाड़ी में सो रहा था ड्राइवर, अचानक गिर गई स्कूल की दीवार, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

अजमेर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। इसी बीच बड़ा हादसा हो गया। अजमेर में तेज बारिश के बाद सुबह प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार के पास में खड़ी पर्यटकों की पांच गाड़ियां मलबे में दब गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शहर में रातभर से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब 6 बजे प्लाजा सिनेमा रोड पर आर्य पुत्री बालिका स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें पास खड़ी 5 कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के खंभे में करंट आने से दीवार तड़क गई। एक गाड़ी में ड्राइवर अंदर सो रहा था। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं लगी। दीवार गिरने के बाद ड्राइवर की आंख खुली और घबराकर गेट से बाहर निकाल आया। ये गाड़ियां महाराष्ट्र व गुजरात नंबर की है। होटल में पार्किंग सुविधा नहीं होने की वजह से कारों को स्कूल की दीवार के पास लगाया गया था। उधर  जिले में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की कमी हुई है। सुबह न्यूनतम तापमान 20.8 दर्ज किया गया, वहीं बीते 24 घंटों में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई। औसम बरसात जिले में अब तक 390 एमएम होनी चाहिए, जो अब तक 443 एमएम हो चुकी है। लेकिन ये बरसात भी पिछले साल के मुकाबले कम है। मौसम विभाग के सप्ताहवार पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। 7 सितंबर के बीच मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment