Toggle Test

चलती ट्रेनों में कर दी करोड़ों की चोरियां, फर्जी नाम से कराते थे रिजर्वशन, पुलिस ने पकड़ा

अजमेर। जीआरपी ने ट्रेनों में करोड़ों की चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। जोधपुर जीआरपी पुलिस ने यह करवाई की है। जीआरपी ने  दो आरोपियों को पकड़ा, जो ट्रेनों से अब तक 4 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुरा चुके। आरोपियों ने 7 राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया। सबसे ज्यादा वारदात तमिलनाड़ में की। आरोपी ट्रेनों में फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाकर वारदात को अंजाम देते थे।जीआरपी पुलिस ने बताया- बिहार के अशोक कुमार (65) और रंजन कुमार (47 साल) को 3 सितंबर को पकड़ा था। आरोपियों को देर रात विरुधाचलम (तमिलनाडु) की पुलिस लेकर रवाना हो गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के जोधपुर, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, असम, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और ​तमिलनाडु में वारदात कर चुके हैं। आरोपी नवम्बर 2016 से लगातार ट्रेनों में चोरियां कर रहे थे। आरोपियों ने जोधपुर में चोरी की वारदात की थी, जिसके बाद से फरार चल रहे थे। ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान और रुपए चोरी की वारदातों के बढ़ने के बाद जीआरपी की ओर से स्पेशल टीम बनाई गई थी। जीआरपी एसपी जोधपुर केवल राम और जीआरपी सीओ हरिराम सोनी के निर्देशन में जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जीआरपी की विशेष टीम ने आरोपियों को ​डिटेन कर जीआरपी तमिलनाडु को सूचना दी। तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टीम के साथ जीआरपी पुलिस ने बिहार में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। बिहार से 3 सितंबर को दोनों आरोपियों को लेकर जोधपुर पहुंचे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment