Toggle Test

निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, केंद्रीय मंत्री शेखावत BJP के प्रचार को देंगे धार

अजमेर। भाजपा प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रचार में अब बड़े नेता भी प्रदेश में प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केन्द्रीय नेताओं को इन नगर निगमों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी हैं। सीएम भजनलाल शर्मा 10 नगर निगमों में रोड शो करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा शनिवार को भीलवाड़ा, उदयपुर, रविवार को बीकानेर, अजमेर, और जोधपुर में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही 7 सितंबर (सोमवार) को भरतपुर, अलवर, 8 सितंबर को पाली, कोटा और 9 सितंबर को जयपुर में सीएम का रोड शो होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी और भूपेंद्र यादव को भी अलग-अलग निकाय क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। जनसभाओं के साथ कार्यकर्ताओं की बैठकें कर स्थानीय समीकरणों, प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी माहौल का फीडबैक लिया जायेगा। सीएम भजनलाल शर्मा के साथ प्रचार अभियान को धार देने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। राठौड़ 5 सितंबर से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और विभिन्न जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 5 सितंबर को मदन राठौड़ अजमेर और नागौर जिले में पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर को फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में चुनावी प्रचार करेंगे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment