Toggle Test

कार्यकर्ता संयम रखकर संगठन के लिए काम करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पढ़ाया अनुशासन का पथ

अजमेर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। मेरवाड़ा स्टेट में कार्यकर्ताओं की बैठक हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनावी रणनीति तय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिला है, उनके लिए पार्टी में अवसरों के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। पार्टी संगठन  और सरकार के स्तर पर आगे भी कई पद व जिम्मेदारियां खाली हैं, इसलिए कार्यकर्ता  संयम रखकर संगठन के लिए काम करें। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा  ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय याबागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने  वालों को चेताते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्तियह सोचता है कि उसके बगावत करने से पार्टी  को नुकसान पहुंचेगा, तो यह उसकीगलतफहमी है। इसका नुकसान आने वाले  समय में बागी प्रत्याशी को खुद ही तनापड़ेगा। सीएम ने कहा कि आज विरोध में खड़े होने वाले व्यक्ति जब भविष्य में टिकट मांगने आएंगे, तो कार्यकर्ता और संगठन उनके इस बागी रवैये को जरूर याद रखेंगे। बैठक स्थल पर केवल अधिकृत कार्यकतार्ओं को ही प्रवेश दिया गया। इससे पहले बैठक में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश  भड़ाना, अमित जैन, प्रवीण जैन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, जलसंसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व् अन्य मौजूद रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment