Toggle Test

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संभावित बैठक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया

 ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी हैं और वे खुद ऐसी किसी बैठक की योजना नहीं बना रहे हैं।

 

ट्रंप का बयान और सोशल मीडिया पोस्ट

 

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “एक झूठी खबर फैलाई जा रही है कि मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलना चाहता हूं। यह बिल्कुल गलत है। मैं चीन तभी जाऊंगा, जब वहां से औपचारिक निमंत्रण मिलेगा, जो कि पहले ही भेजा जा चुका है। लेकिन फिलहाल मेरी कोई योजना नहीं है।”

 

फिलहाल ट्रंप स्कॉटलैंड में हैं, जहां वे यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत के लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और व्यापारिक मोर्चे पर कई देशों के साथ समझौते हो चुके हैं।

 

व्यापार वार्ता और चीन के साथ संबंध

 

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार समझौतों को लेकर सक्रिय बातचीत कर रहा है। कुछ मामलों में समझौता हो चुका है और अन्य देशों के साथ चर्चा जारी है।

 

राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने कई देशों पर आयात शुल्क (टैरिफ) बढ़ा दिए थे, जिससे व्यापार युद्ध की स्थिति बन गई थी। चीन के साथ भी ऐसा ही हुआ। जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर शुल्क बढ़ा दिए। इस टकराव को कम करने के लिए अब दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है, ताकि टैरिफ कम किए जा सकें और विवाद सुलझाया जा सके।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें