Trending Story
Advertisement

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम:50 अभिभावकों को दिव्यांगता के कारण, बचाव और अधिकारों की जानकारी दी

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की हुई काउंसलिंग

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए पैरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 50 अभिभावकों ने भाग लिया। विशेष शिक्षक ने अभिभावकों को दिव्यांगता के कारणों, प्रकारों और..

तारुन ब्लॉक सभागार में समग्र शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश और जिला समन्वयक के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद 50 अभिभावकों का रजिस्ट्रेशन किया गया और उन्हें स्टेशनरी दी गई। अभिभावकों का परिचय रिसोर्स पर्सन और मॉडल पर्सन से कराया गया।

रिसोर्स पर्सन ने अभिभावकों को दिव्यांगता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगता के कारण, बचाव के उपाय और विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता की पहचान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही दिव्यांगता से बचाव संभव है और दिव्यांग बच्चों को उनके अधिकार मिल सकते हैं। मॉडल पर्सन श्री सर्वेश कुमार यादव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों को लंच पैकेट वितरित किए गए। समापन पर सभी स्पेशल एजुकेटर भी उपस्थित रहे।

ब्लाक सभागार तारुन में बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के निर्देशन में खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए पैरेंट्स काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र के 50 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। विशेष शिक्षक उदयभान चौबेने बताया कि अभिभावकों का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें स्टेशनरी उपलब्ध करायी गई। अभिभावकों का परिचय रिसोर्सपर्सन और माडलपर्सन से कराया गया। अभिभावकों को दिव्यांगता के कारणों व दिव्यांगता से बचाव,दिव्यांगता के प्रकार और दिव्यांगता की पहचान के बारेमेंजानकारी दी गई।

माडल पर्सन नेअपने जीवन संघर्षों के बारे में अभिभावकों को बताया तथा रिसोर्सपर्सन नेअभिभावकों को बताया कि जागरूकता सेही बचाव हो सकता हैऔर दिव्यांग बच्चों के अधिकारों को प्राप्त किया जा सकता है। माडल पर्सन सर्वेश कुमार यादव ने अभिभावकों और रिसोर्सपर्सन को अपनेजीवन संघर्षों सेअवगत करातेहुयेउन्हेंअपनेबच्चों को प्रोत्साहित करनेका आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu