Trending Story
Advertisement

क्या आप भी बेकार समझकर फेंक देते हैं फटा दूध? सेहत के लिए वरदान है इसका पानी, एक नहीं कई तरह से पहुंचाता है फायदा

फटा हुआ दूध फेंकना नहीं, बल्कि सेहत और घर के कामों में ले सकते है काम

दूध फटने पर ज्यादातर लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन यह सेहत और घर के कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. फटे दूध से पनीर, मिठाइयाँ, रोटी, पराठे और कढ़ी बनाई जा सकती हैं, वहीं इसका पानी पौधों, त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है.

दूध गर्म करते समय अक्सर ये कई कारणों के चलते फट जाता है। वहीं,हीं अधिकतर लोग या तो फटे हुए दूध को फेंक देते हैं या फिर इससे पनीर बनाकर बचे हुए पानी को फेंक देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो बता दें कि फटे हुए दूध का पानी आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-
कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि फटे हुए दूध के पानी में शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कॉर्बोहाइड्रेट, फैट, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड के अलावा प्रचुर मात्रा में मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं। आइए जानते हैं ये पोषक तत्व किस तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं-

दूध फटने पर अधिकांश लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन यह सेहत और उपयोग दोनों के दृष्टि से फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर के लिए उपयोगी रहते हैं. इसका प्रयोग कई तरह के व्यंजनों और घरेलू कामों में किया जा सकता है. इस “टिप्स एंड ट्रिक्स” की खबर में आज हम आपको दूध फटने के बाद इसके उपयोग के बारे में जानकारी देंगे.
गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि फटे दूध से पनीर तो सबसे आम चीज़ बनती है, लेकिन इसके अलावा इसकी छाछ से स्वादिष्ट कढ़ी भी बनाई जा सकती है. फटे दूध का पानी दाल या सब्जियों में डालने से स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती हैं. यानी, फटा दूध खाने के स्वाद को और अधिक बढ़ाने के काम में लिया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि फटे दूध से तरह-तरह की मिठाइयाँ भी बनाई जा सकती हैं. अगर फटे दूध की मात्रा अधिक हो, तो आप छेना, रसगुल्ला, छेना टोस्ट जैसी डिश भी तैयार कर सकते हैं. इससे मिठाइयों में मुलायमपन और स्वाद दोनों अच्छे आते हैं. इसके अलावा खास बात यह है कि यह बाजार की मिठाइयों की तुलना में अधिक सेहतभरी होती हैं.

वहीं, फटे दूध के पानी से आटा गूंथा जा सकता है. इससे रोटी, पराठे या पूरी ज्यादा नरम बनते हैं और स्वाद भी बढ़ता है. यह तरीका खासकर पारंपरिक पकवानों में अधिक अपनाया जाता है. शादी समारोह में जब आप मुलायम पूरी या रोटी खाते हैं, तो उसमें फटा दूध मिलाया हुआ होता है.
गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि घरेलू उपयोग में भी फटे दूध का महत्व है. इसका पानी पौधों को देने से उनमें अच्छी वृद्धि होती है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड पौधों के लिए खाद का काम करता है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है.
त्वचा की देखभाल में भी फटा दूध काम आता है. इसका पानी फेसपैक में मिलाकर लगाने से त्वचा पर निखार आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं. यह प्राकृतिक क्लेंज़र की तरह असर करता है, ऐसे में खाने और पौधों की देखभाल के अलावा अपनी त्वचा को सुंदर बनाने में भी फटा दूध इस्तेमाल किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि बालों के लिए भी फटे दूध का उपयोग किया जा सकता है. इसके पानी से बाल धोने पर रूखापन कम होता है और बाल मुलायम बनते हैं. इस तरह, दूध फटने पर इसे फेंकने की बजाय कई उपयोगी तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है.
SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu