जी, सुना क्या ?? B.P. और Blood Sugar, दिव्यांगजन के लिए कितना बड़ा ख़तरा,कैसे करें बचाव । जी, सुना क्या ?? H1N1 का बढ़ता वार! क्या फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा? कोविड जैसे लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, जानिए 6 जरूरी सवालों के जवाब समाज ने जिनका किया बहिष्कार, SHUBHDA ने उन्हें दिया सम्मान और जीने का हौसला जी, सुना क्या ?? iPhone बना आखिरी चिंगारी? महाराष्ट्र में तीन मौतों के पीछे सामने आए कई चौंकाने वाले कारण जी,सुना क्या ??कसोल की वादियों में छिपे हैं ये अनदेखे ठिकाने! नामी होटल व्यवसायी ने खोले पार्वती घाटी के खूबसूरत राज जी, सुना क्या ?? राजस्थान में बदलने जा रहे शादी से विरासत तक के नियम! दूसरी शादी पर रोक, लिव-इन का हिसाब और बेटियों को संपत्ति में बराबर हक

Toggle Test

Good News….अब यहाँ भी रुकने लगी, अजमेर-मैसूर एक्सप्रेस, लोगों ने किया स्वागत

अजमेर। हरिपुर व आसपास के क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 16209/16210 अजमेर-मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस का हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किए जाने के पश्चात दिनांक 27 जून, को हरिपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर श्री मिहिर देव व सहायक सुरक्षा आयुक्त रामेश्वर लाल मीणा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान माननीय सांसद पाली श्री पी. पी. चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार श्री अविनाश गहलोत और माननीया विधायक सोजत श्रीमती शोभा चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों द्वारा सजी हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब इसके संचालन दिनों में नियमित रूप से यह गाड़ी संख्या 16209 (अजमेर से मैसूर) हरिपुर स्टेशन पर आगमन सुबह 07:22 बजे और प्रस्थान 07:24 बजे करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16210 (मैसूर से अजमेर): हरिपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:30 बजे और प्रस्थान 12:32 बजे करेगी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों, पुलिस बल और नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा करते हुए हर्षोल्लास का माहौल साफ नजर आया। इस नवीन ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और आम जनता को मैसूर और दक्षिण भारत के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में अत्यधिक सुविधा होगी।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें