Toggle Test

ITI Admission… महिलाओं के लिए कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं, अधिकतम आयु सीमा में भी छूट

अजमेर। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई सहित समस्त आई टी आई में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश का एक और अवसर प्रदान किया गया है। जिन असफल अभ्यार्थियों का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया से नहीं हुआ है वे अब अपने ऑनलाइन आवेदन की प्रति मय मूलदस्तावेजों की प्रति के सम्बंधित संस्थान में दिनांक 31अगस्त से दिनांक 3 सितंबर तक (दोपहर 1बजे तक ) जमा कर सकते है। वहीं नये आवेदन भी ऑफलाइन प्रक्रिया की प्रति मय मूल दस्तावेजों की प्रति के इस संस्थान में दिनांक 31 अगस्त से 3 सितंबर तक (दोपहर 1 बजे तक ) करा सकेंगे। संस्थान के सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है, उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।समूह अनुदेशक एवं प्रवेश प्रभारी श्री महेश पंचोली के अनुसार संस्थान में कक्षा आठवीं एवं दसवीं आधारित कोर्स संचालित है, इन पाठ्यक्रमों में महिलाएं बहुत रूचि ले रही है। रिक्त रही शेष सीटों पर आवेदन का यह अंतिम अवसर है।महिलाओं से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता है, अवधान शुल्क रूपये 1000 निर्बाध प्रशिक्षण पूर्ण होने पर लौटा दिया जाता है।दिनांक 03 सितंबर को सांय 5बजे मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी तथा दिनांक 4 सितंबर को प्रातः 11 बजे से प्रवेश हेतु मेरिट के आधार पर दस्तावेजों की जांच कर काउंसलिंग की जायेगी।विभाग के निदेशक मुनीष कुमार शर्मा ने आव्हान किया है कि अधिकाधिक अभ्यर्थी इन रोजगारपरक पाठयकर्मों का लाभ अर्जित करें, संस्थान के समस्त पाठ्यक्रम प्रायोगिक कौशल आधारित है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment