Toggle Test

जी,सुना क्या ?? “पाकिस्तान पर प्रहार, भारत फिर गोल्ड का सरताज!” 🏆🇮🇳

🏆 एशियाड में टीम इंडिया का स्वर्णिम परचम: पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड

निशिन, जापान,अजमेर । एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने की उपलब्धि हासिल की। पिछली बार भारत ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था।जम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी की सबसे बड़ी ताकत अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने महज 28 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

इसके बाद तिलक वर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन ठोककर पाकिस्तान के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शिवम दुबे ने भी अंतिम ओवरों में तेज रन जोड़ते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ T20I में अपना सबसे बड़ा पहली पारी का स्कोर 211/6 भी बनाया। पावरप्ले में भारत ने 81/2 रन बनाए और शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

यह गोल्ड भारतीय क्रिकेट के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने खिताब की रक्षा करने उतरी थी। पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले ने इस उपलब्धि को और यादगार बना दिया।

APOORV SEN
Author: APOORV SEN

Leave a Comment