Good News… अब रोहतक तक चलेगी मदार-रेवाड़ी स्पेशल, रेलवे ने किया अस्थाई विस्तार

अजमेर। RAILWAY द्वारा मदार-रेवाड़ी-मदार स्पेशल रेलसेवा का दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक Rohtak तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार Train number 09639, मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर REWARI RAILWAY STATION पर 10.30 बजे आगमन व 10.50 बजे प्रस्थान कर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल रोहतक SPECIAL रेलसेवा दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर REWARI RAILWAY STATION  पर 15.20 बजे आगमन व 15.30 बजे प्रस्थान कर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, पाल्हावास, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार इसके बाद दिनांक 16.07.26 से 31.07.26 तक गाड़ी मदार-रेवाडी-मदार के मध्य ही संचालित होगी।

AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu