Trending Story
Advertisement

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

 

 

 

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए पत्र में संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत त्यागपत्र सौंपा।

 

धनखड़ ने पत्र में लिखा, “स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और चिकित्सकों की सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

 

अपने पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu