Toggle Test

बाराबंकी में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने : रोजगार मेले का आयोजनके लिए

बाराबंकी में दिव्यांगजन रोजगार मेला:55 युवाओं का साक्षात्कार, 19 को नौकरी; स्वरोजगार की भी दी जानकारी

बाराबंकी में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विकास खंड बंकी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला।

इस मेले का आयोजन जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवायोजन कार्यालय और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने मिलकर किया।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई/डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक के दिव्यांग युवाओं ने हिस्सा लिया। निजी क्षेत्र की चार कंपनियां – ग्रीनवेयर प्रा. लि., अंकुर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स, अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट प्रा. लि. मौजूद रहीं। इन कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए 55 दिव्यांग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 19 युवाओं का चयन किया गया।

 

जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल लगाया। यहां मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार की जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी धर्मेंद्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुनील कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें