Toggle Test

अजमेर नगर निगम क्षेत्र में 1117 दिव्यांग व 103 दृष्टि बाधित मतदाता चिन्हित

जिला प्रशासन ने मतदान केन्द्रों पर की विशेष व्यवस्था

अजमेर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अजमेर नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 103 दृष्टि बाधित हैं, इनमें 64 पुरुष तथा 39 महिला मतदाता है। इसी तरह 1117 दिव्यांग मतदाता हैं, इनमें 699 पुरुष तथा 418 महिला मतदाता हैं। किशनगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 24 दृष्टि बाधित मतदाता हैं। इनमें 19 पुरुष व 5 महिला मतदाता है। इस परिषद क्षेत्र में 436 दिव्यांग मतदाताओं में 311 पुरुष व 125 महिला मतदाता हैं। जबकि पुष्कर नगर परिषद में क्षेत्र में दो पुरुष दृष्टि बाधित मतदाता हैं। यहां 83 दिव्यांग मतदाता है। इनमें 55 पुरुष व 28 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के 9 नगरीय निकायों में 191 दृष्टि बाधित तथा 21:30 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं। नसीराबाद और टांटोटी नगर पालिका क्षेत्रों में एक भी दृष्टि बाधित मतदाता नहीं है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment