Toggle Test

वार्ड 1 से बनवारीलाल शर्मा, 4 से हेमा यादव, 43 से काजल यादव, 76 से पूजा तोलवानी, 22 से दीपेश ने भरा फॉर्म

अजमेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी लगातार नामांकन जमा करा रहे हैं। शनिवार को कई प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने भी नामांकन भरा। इनमे दो निर्दलीय और एक ने नामांकन फॉर्म में कांग्रेस का उल्लेख किया है। नामांकन की आखरी तारीख 31 अगस्त है।  हालाँकि भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा 29 अगस्त को दोपहर तक नहीं हुई। शनिवार को वार्ड 43 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में काजल यादव ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं निर्दलीय के रूप में वार्ड 76 से पूजा तोलवानी ने भी नामांकन भरा है। इसी तरह गोविंद वार्ड 52, निर्मला जाटव वार्ड 43, दीपेश हरियाला वार्ड 22, उम्मेद सिंह वार्ड 33, खेमचंद वार्ड 45, शिवराम सिंह वार्ड 40 आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा। अजमेर नगर निगम के लिए चार जगह फार्म जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा या कांग्रेस, पार्टी से टिकट तय नहीं होने से कार्यकर्ता असमंजस में हैं। हालाँकि पार्टी की ओर से पहले अधीकृत रूप से घोषणा करने की सम्भावना कम बताई जा रही है। सिंबल सीधे 31 को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे। 

Amit
Author: Amit

Leave a Comment