Trending Story
Advertisement

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए 40 खिलाड़ियों की घोषणा,

 

 

 

 एशिया कप की तैयारी होगी तेज़* — हॉकी इंडिया ने आगामी महिला एशिया कप 2025 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को 21 जुलाई से 29 अगस्त तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ), बेंगलुरु में आयोजित होने वाले सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 40 खिलाड़ियों के चयन की घोषणा की है।

 

इस शिविर का आयोजन 5 सितंबर से चीन के हांगझोउ में होने वाले महिला एशिया कप 2025 के मद्देनज़र किया जा रहा है, जो कि 2026 एफआईएच महिला विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने का भी एक महत्त्वपूर्ण जरिया होगा।

 

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “यह शिविर बहुत अहम समय पर आयोजित हो रहा है। एशिया कप एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और विश्व कप में सीधी एंट्री पाने का यह बड़ा मौका है। हमारा पूरा ध्यान खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने पर रहेगा।”

 

उन्होंने आगे कहा, “हमने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लिए पिछले शिविर के कोर ग्रुप को बरकरार रखा है। यूरोप में प्रो लीग के दौरान हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, लेकिन यह शिविर आत्ममंथन और मजबूती से वापसी का अवसर प्रदान करेगा।”

 

भारतीय सीनियर महिला कोर ग्रुप (40 खिलाड़ी):

गोलकीपर:

 

सविता

 

बिछू देवी खारीबम

 

बांसरी सोलंकी

 

माधुरी किंडो

 

समीक्षा सक्सेना

 

डिफेंडर:

 

महिमा चौधरी

 

निक्की प्रधान

 

सुशीला चानू

 

उदिता

 

इशिका चौधरी

 

ज्योति छत्री

 

ज्योति

 

अक्षता ढेकाले

 

अंजना डुंगडुंग

 

सुमन देवी

 

मिडफील्डर:

 

सुजाता कुजूर

 

वैष्णवी विट्ठल फाल्के

 

नेहा

 

सलीमा टेटे

 

मनीषा चौहान

 

अजमीना कुजूर

 

सुनेलिटा टोप्पो

 

लालरेम्सियामी

 

शर्मिला देवी

 

बलजीत कौर

 

महिमा टेटे

 

अलबेला रानी टोप्पो

 

पूजा यादव

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu