Toggle Test

दिव्यांग महिला से मारपीट की पडोसी ने

दिव्यांग महिला से मारपीट में आरोपियों पर केस

किच्छा में एक दिव्यांग महिला और उनकी पुत्री पर पड़ोसियों ने हमला किया। महिला ने नाली की गंदगी घर के सामने डालने का विरोध किया, जिसके बाद पड़ोसी और उनके साथी घर में घुस आए और मारपीट की। पुलिस ने मामले…

नाली की गंदगी घर के सामने डालने का विरोध करने पर पड़ोसियों पर दिव्यांग महिला और उसकी पुत्री से मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है। पीड़िता ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली अंतर्गत एक गांव की दिव्यांग महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति रोजी-रोटी के लिए बाहर काम करते हैं। बुधवार को पड़ोसी की पत्नी ने नाली में झाडू लगाते समय उसके घर के सामने गंदगी कर दी। आरोप है कि उसके विरोध करने पर पड़ोसी समेत तीन लोग उसके घर में घुस आए और उसके बाल खींचकर मारपीट की।

किच्छा में एक दिव्यांग महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी की पत्नी ने उसके घर के आगे गंदगी की थी। विरोध करने पर पड़ोसी और उसके दो साथियों ने महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की और किच्छा। दिव्यांग महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते बुधवार एक दिव्यांग महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी की पत्नी ने उसके घर के आगे गंदगी कर दी थी। उसके विरोध करने पर पड़ोसी व उसके दो साथियों ने उससे और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की और छेड़खानी का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके कपड़े खींचे और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। इतना ही नहीं विरोध करने पर पड़ोसी ने उसकी पुत्री की अंगुली दांत से काट दी। दिव्यांग होने के कारण वह भाग नहीं सकी। इस कारण उसके सिर में गुम चोट लगी और वह घायल हो गई। आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में भी उसकी नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे चुका है। पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment