Toggle Test

डॉक्टर्स ने शुभदा के विशेष बच्चों ने साथ लगाए पौधे

Shubhda NGO के विशेष बच्चों ने दिलाया संरक्षण का संकल्प

अजमेर। एफएम तड़का और शुभदा संस्था Shubhda_NGO के विशेष बच्चों और कोटड़ा स्थित सैटेलाइट अस्पताल के सदस्यों ने बुधवार को  अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया। कोटड़ा स्थित Shubhda NGO  संस्था के विशेष बच्चों ने एफएम तड़का और सेटेलाइट हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ अस्पताल प्रांगण में 21 पौधे लगाए। विशेष बच्चों के साथ एफएम तड़का के RJ नितिन #rjnitin ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा और अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षकों ने विशेष बच्चों को  पेड़ पौधों की जानकारी दी। छात्रों पर्यावरण सुरक्षा की अहमियत बताई गई। बच्चों ने लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। सेटेलाइट हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. अजय महावर का विशेष बच्चों ने स्वागत किया। उसके पश्चात डॉ. वरुण सैनी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. नरेंद्र, डॉ. ज्योति, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. नीतू व नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर अस्पताल प्रांगण में पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में शुभदा स्पेशल वर्ल्ड की रेखा पारीक, अदिति दत्ता, पिंटू शर्मा, मंशा लालवानी का विशेष सहयोग रहा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment