Toggle Test

किसानों को जल्द मिले 2020 से रबी 2022-23 तक अवितरित बीमा क्लेम, उपकरण योजनाओं का भी मिले लाभ

जिला स्तरीय कृषि समिति की बैठक आयोजित

अजमेर। जिला स्तरीय कृषि समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल ने बताया कि कृषि विकास के कार्यक्रमों के प्रभावी गुणवत्ता पूर्वक उद्देश्य परख एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कृषि समिति, एनएमएनएफ के तहत (डीएलएमसी) एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 के क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) तथा जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति (डीजीआरसी), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 से 2030-31 तक की अवधि के लिए जिला स्तर पर जिला ऑयल सीड मिशन (डीओएसएम) एवं जिला एग्जीक्यूटिव कमिटी (डीईसी) की बैठक की आयोजित की गई।

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर विस्तृत विचार विमर्श उपरान्त कृषि आयुक्तालय के दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना करते हुए समय पर लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्देशित किया। बजाज अलाइन्ज जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के प्रतिनिधि को खरीफ 2020 से रबी 2022-23 तक अवितरित बीमा क्लेम की अधतन सूचना उपलब्ध करवाने तथा बकाया का शीघ्र भुगतान होना चाहिए। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा पॉलिसी सृजन के दौरान बैंको द्वारा की गई त्रुटियों के प्रकरण में शेष 9 प्रकरणों का बीमा क्लेम दिलवाने के लिए लीड बैंक अधिकारी को कहा। एग्रीकल्चर इन्शोरेंस कम्पनी लिमिटेड को लम्बित शिकायतों का अविलम्ब निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में यथा ड्रिप, मिनी फव्वारा, फव्वारा, प्लास्टिक मल्च एवं अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित करते हुए शत प्रतिशत प्रगति अर्जित करने के लिए कहा। आत्मा योजना में शत प्रतिशत प्रगति अर्जित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में कृषि विभाग के सयुंक्त निदेशक संतोष कुमार तंवर, उद्यान विभाग की उपनिदेशक आरती यादव, डीआर सहकारिता नारायण सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह, कृषि विभाग की सहायक निदेशक अनुप्रिया यादव एवं सहायक निदेशक सपना जैन, अजमेर डेयरी के रामलाल चौधरी, सीसीबी अजमेर हरीश सिवासिया, संयत्र प्रबन्धक आरएससीसी एन. पी. सिंह, मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक मदन सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी यज्ञेश मिश्रा, विभागीय अधिकारी एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment