अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
अजमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित एवं धरातलीय निस्तारण तथा प्रशासन की पहुंच अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत रसूलपूरा में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद







