अच्छी खबर… मदार से चलेगी मदार-रेवाड़ी- मदार अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार- रेवाड़ी- मदार अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार- रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 31 ट्रिप मदार से प्रतिदिन 04:30 बजे रवाना होकर 10:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी- मदार अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक 31 ट्रिप रेवाड़ी से प्रतिदिन 15:30 बजे रवाना होकर 22:35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में किशनगढ़, नरेना , फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर,नारनौल, अटेली व कुण्ड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

अजमेर मंडल के बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 29 पर एल. एच.एस. निर्माण कार्य

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर -चितौड़गढ़ रेलखंड के बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 29 पर एल. एच.एस. निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार-

1. गाड़ी संख्या 12992 जयपुर -उदयपुर सिटी दिनांक 2 जुलाई एवं 15 जुलाई को जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19606, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा जो दिनांक 2 जुलाई एवं 15 जुलाई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में चित्तौड़गढ़-सिंगावल स्टेशनों के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu