पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत आए ब्यावर 
ब्यावर, 23 जून। गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज (LSD) से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण का राज्य स्तरीय शुभारम्भ 24 जून 2026 को सायं 5 बजे ब्यावर स्थित श्री तिजारती सर्राफान चैम्बर गौशाला में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ Rajasthan-Government के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के करकमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पशुपालक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग अजमेर डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि lumpy skin disease एक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से गोवंशीय पशुओं को प्रभावित करता है। वर्ष 2022-23 में राजस्थान में इस रोग के व्यापक प्रकोप से लगभग 76 हजार गोवंश की मृत्यु हुई थी। इसी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में निःशुल्क vaccination अभियान चलाया जा रहा है। उपनिदेशक Department of Animal Husbandry ब्यावर डॉ. विश्वास कुमार ने बताया कि यह रोग मक्खियों, मच्छरों, किलनियों एवं अन्य रक्त चूसने वाले कीटों के माध्यम से फैलता है। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने तथा रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की है।





