Toggle Test

Good News… बढ़ गए इन ट्रेनों में डिब्बे, कन्फर्म टिकट के चांस में बढ़ोतरी

अजमेर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री याता यात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 4 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम Railway के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार Train संख्या 12957/12958, साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती रेल में साबरमती से 01.07.26 से 31.07.26 तक तथा नई दिल्ली से Date 02.07.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 2. गाडी संख्या 19409/19410, साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेल में साबरमती से 27.06.26 से 30.07.26 तक तथा दिनांक गोरखपुर से 29.06.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 3. गाडी संख्या 20939/20940, साबरमती-सुल्तानपुर-साबरमती रेल में साबरमती से दिनांक 07.07.26 से 28.07.26 तक तथा सुल्तानपुर से दिनांक 08.07.26 से 29.07.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 4. गाडी संख्या 20963/20964, साबरमती-वाराणसी-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 02.07.26 से 30.07.26 तक तथा वाराणसी से दिनांक 04.07.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

sshakti.

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment