राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान शुरू

अजमेर भैरव धाम राजगढ पर आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में और मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजगढ़ आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा, योग प्रशिक्षक एकता रावत व रतनलाल सेन ने धाम पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास करवाया एवं योग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय योग अभ्यासिका तमन्ना टाँक ने विभिन्न योग कलाओ के साथ क्लासिकल म्युजिक थीम के माध्यम से प्रस्तुूति देकर श्रद्धालुओ को योग साधना के लिये प्रेरित किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर आए हुए सभी श्रद्धालुओं व भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों को शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए सूर्यनमस्कार, ताड़ासन, सुषमा व्यायाम सहित अन्य प्राणायाम करवाकर योग शिविर का समापन करवाया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अजमेर के तत्वावधान में राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजगढ़ धाम पर केंद्र एवं राज्य सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आदेशानुसार जिला कलेक्टर अजमेर के निर्देशन पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर के तथावधान में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ किया गया। संयुक्तनिदेशक जयप्रकाश चारण एवं उनकी टीम ने धाम पर उपस्थित लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने नशे का त्याग कर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने की शपथ ली। मंदिर प्रबंधन की ओर से राहुल सेन के द्वारा सभी का अभिनंदन कर स्वागत किया गया।

करो योग, रहो निरोग –champalal maharaj

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर rajgarh bhairav dham ajmer चम्पालाल महाराज ने धाम पर उपस्थित श्रद्धालु को आशीर्वचन में कहा कि सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए क्योंकि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रवक्ता सेन ने बताया कि धाम पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, ताराचन्द सेन, कैलाश सेन, विष्णु सेन, कपिल सेन, यश, वेदान्श, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, युवराज, वैभव, मिताली, वंशिका, प्रकाश रांका, सुनील रांका, शंकरनाथ, देवानन्द, राजू चावडा, आदि मौजूद थे।

AMIT
Author: AMIT

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu