
हाईवे पर गैस टैंकर से भर रहे थे गैस सिलेंडर, जिला रसद विभाग ने 5 को किया गिरफ्तार
और पढ़ें

शराब की लत युवाओ के कूल्हों पर भारी ।
August 11, 2026





FCRA क्यों आखिर क्यों मचा है घमासान ।।।
August 10, 2026


अजमेर, 22 जून। जिला रसद अधिकारी नीरज जैन द्वारा रविवार को थाना नसीराबाद सदर की सूचना पर मय प्रवर्तन दल के नसीराबाद तहसील के ग्राम झड़वासा के निकट National Highway-48 स्थित होटल हरिओम के पास अवैध Gas Riffling के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। DSO नरीज जैन ने बताया कि झड़वासा के निकट National Highway-48 स्थित होटल हरिओम के पास मौके पर 19-19 टन क्षमता के दो टैंकरों से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों gas cylinder में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी। ये दोनों टैंकर उत्तर प्रदेश के मथुरा रिफाइनरी mathura refinery से गुजरात के बड़ौदा बॉटलिंग प्लांट जा रहे थे। इन टैंकरों में प्रोपिलीन गैस भरी हुई थी, जिसे नोजल की सहायता से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में अवैध रूप रिफाइनरी refinery से भरा जा रहा था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से पांच व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि प्रोपिलीन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है, जिसे अवैध रूप से व्यावसायिक सिलेंडरों में भरकर होटल, ढाबों एवं अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था, जिससे गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिला रसद अधिकारी श्री नीरज जैन ने बताया कि विभाग द्वारा इस प्रकार की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पूर्व 31 मई को केसरपुरा के निकट काके दी हट्टी होटल पर भी इसी प्रकार प्रोपिलीन गैस को व्यावसायिक सिलेंडरों में अवैध रूप से भरने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऎसे अवैध कारोबारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रवर्तन दल में प्रवर्तन अधिकारी रेणुका चतुर्वेदी, प्रवर्तन निरीक्षक अतुल बढ़ाया तथा कार्यालय सहायक प्रकाश देवनानी सम्मिलित रहे।













WhatsApp us