अजमेर। रेलवे द्वारा री-नीट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु 01 परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09643, मदार-रेवाडी एक तरफा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 20.06.26 को मदार से 17:00 बजे रवाना होकर रात्रि 1:00 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा , अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
अजमेर-मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेल सेवा का ब्यावर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे द्वारा अजमेर-मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा का ब्यावर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा जो 26.06.26 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा ब्यावर स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.53 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान करेगी। तथा गाडी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा जो दिनांक 23.06.26 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा ब्यावर स्टेशन पर 12.58 बजे आगमन व 13.00 बजे प्रस्थान करेगी।


