जीवन में परेशानियों का कारण होता है पितृ दोष, अगर आप भी हैं परेशान तो करें मुक्ति के यह उपाय

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें चमत्कारी उपाय, जीवन होगा खुशहाल

पितृ दोष बहुत ही कष्ट देने वाला होता है. मान्‍यता है कि कुंडली में पितृ दोष होने पर कई तरह का मानसिक तनाव झेलना पड़ता है. वहीं, गया के पंडित राजा आचार्य ने पितृ दोष से मुक्ति के कई उपाय बताए हैं.

पंडित राजा आचार्य ने बताता कि पितृदोष से निवारण चाहते है तो सबसे पहले सभी पितरों का आह्वान करके गया यात्रा करनी चाहिए. गया तीर्थ पर आकर धर्मारण्य स्थान पर त्रिपिंडी श्राद्ध करना चाहिए. धर्मारण्य वेदी पर पिंडदान करने से अकाल मृत्यु का भय, पितृदोष से मुक्ति तथा घर में प्रेत बाधा से भी शांति मिलती है. उन्होंने बताया कि पूर्वज जो मृत्यु के बाद प्रेतयोनि में प्रवेश कर जाते हैं तथा अपने ही घर में लोगों को तंग करने लगते हैं, उनका यहां पिंडदान हो जाने से उन्हें शांति मिल जाती है और वे मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं. त्रिपिंडी श्राद्ध के अलावे अगले दिन गया श्राद्ध करने से समस्त पितृदोष से निवारण मिल जाता है..

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu