शिक्षक दिवस के कार्ड पर जरूर लिखें ये बातें, पढ़कर टीचर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट
शिक्षक दिवस पर बच्चे अपने शिक्षकों को कार्ड बनाकर देते हैं. लेकिन, कार्ड पर लिखना क्या है यह समझ नहीं आता. ऐसे में यहां जानिए टीचर्स डे के कार्ड पर क्या लिखें जो टीचर को पढ़कर अच्छा लगे.
शिक्षकों को समर्पित है शिक्षक दिवस जो हर साल 5 सितंबर के दिन मनाया जाता है. शिक्षक दिवस पर स्कूलों में खासतौर से कार्यक्रमों का आयोजन होता है. इस दिन बच्चे अलग-अलग टीचर्स की तरह तैयार होकर स्कूल जाते हैं और खुद से छोटी क्लास के बच्चों को पढ़ाते हैं. इस दिन बच्चे अपने शिक्षकों को धन्यवाद देने के लिए उनके लिए शिक्षक दिवस के कार्ड (Teachers’ Day Card) और गिफ्ट्स वगैरह भी लेकर जाते हैं. बच्चे टीचर्स डे के कार्ड बना तो लेते हैं लेकिन यह समझ नहीं पाते कि कार्ड में लिखना क्या है. ऐसे में यहां से ले लीजिए आइडिया. यहां टीचर्स डे कार्ड के लिए खास मैसेजेस दिए गए हैं जो टीचर का दिल छू लेंगे..
टीचर्स डे कार्ड पर लिखने के लिए मैसेज |
जीवन के हर अंधेरे में
रोशनी दिखाते हैं आप
बंद हो जाए सब दरवाजे
नए रास्ते दिखाते हैं आप
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं
जीवन जीना सिखाते हैं आप.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
…………………………………………
मेरे जैसे शून्य को ‘शून्य’
का ज्ञान बताया
हर अंक के साथ ‘शून्य’
जुड़ने का महत्व समझाया.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
———————————
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
—————————–
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
——————————————
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना
हमें सिखाते.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!