
दरअसल, श्रीगंगानगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सेंटर पर परीक्षा देने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया. वहीं युवक को फौरन जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है जो हनुमानगढ़ जिले के बोलालवाली गांव का रहने वाला है. युवक के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है और परिवार को सूचना दी गई है.
बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा देने के बाद सेंटर से निकलकर शहर के आदर्श पार्क में बैठा हुआ था. इसी दौरान युवक अचानक बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया है. डॉक्टरों ने युवक को हार्ट अटैक आने की आशंका जाहिर की है.
बता दें, परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए कुल 38 जिलों में 1300 केंद्र बनाए गए हैं. अकेले जयपुर में 200 केंद्रों पर 4 लाख 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
WhatsApp us