Toggle Test

राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर ने अपनी अनूठी पहल लंगड़ी एक्सप्रेस

जोधपुर में डिप्टी CM दीया कुमारी ने लगाई लंगड़ी दौड़, बोलीं- खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर

राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर ने अपनी अनूठी पहल लंगड़ी एक्सप्रेस के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर ने अपनी अनूठी पहल लंगड़ी एक्सप्रेस के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी लंगड़ी दौड़ लगाई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें बढ़ावा देकर हम न केवल अपनी संस्कृति को जीवित रखेंगे, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी अनूठी पहचान स्थापित करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांसद खेल महोत्सव शुरू करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल ने बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का एक शानदार मंच प्रदान किया है। उन्होंने गर्व से कहा कि हमें गर्व है कि हम राजस्थानी हैं।

दौड़ते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गईं। लंगड़ी एक ऐसा खेल है, जिसे हम सभी ने बचपन में खेला है। आज फिर वही पल जीवंत हो उठे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment