20 अगस्त : इतिहास के महत्वपूर्ण पल प्रमुख घटनाएँ

 

1828 – राजा राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला सत्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।

 

1897 – वैज्ञानिक रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया फैलाने वाले एनोफिलीज मच्छर की पहचान कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में की।

 

1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।

 

1949 – यूरोपीय देश हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।

 

1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोगों की मृत्यु।

 

1972 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 

1979 – प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने शपथ लेने के केवल 23 दिन बाद ही इस्तीफा दिया।

 

1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया-उल-हक़ की विमान दुर्घटना में मृत्यु; ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

 

इसी दिन भारत और नेपाल में आए 6.5 तीव्रता के भूकंप से लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुई।

 

1991 – उत्तरी यूरोप का देश एस्तोनिया सोवियत संघ से अलग हुआ।

 

1994 – अमेरिका ने क्यूबा शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष पुरानी नीति समाप्त की।

 

1998 – टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती।

 

2001 – भारत के शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने स्पेन में अलेक्सेई शिरोव को हराकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

 

2002 – फ़िलिस्तीन के छापामार नेता अबू निदाल मृत पाए गए।

 

2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। इसमें अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी और भारत की सोनिया गांधी क्रमशः शीर्ष तीन स्थानों पर रहीं।

 

2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका अरुणा साई राम को अमेरिका में सम्मान मिला।

 

रसायन एवं उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।

 

2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मारे गए।

 

2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में 9 आतंकवादी मारे गए।

 

🎂 जन्मदिन

 

1685 – फ़र्रुख़सियर, मुग़ल वंश के अजीमुश्शान के पुत्र।

 

1799 – जेम्स प्रिंसेप, भाषाविद् जिन्होंने ब्राह्मी लिपि पढ़ी और अशोक के शिलालेखों को समझा।

 

1915 – डी. देवराज अर्स, कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री।

 

1917 – त्रिलोचन शास्त्री, प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

 

1919 – बी. जे. दीवान, आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल।

 

1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी, प्रख्यात पर्यावरणविद्।

 

1944 – राजीव गांधी, भारत के 9वें प्रधानमंत्री।

 

1944 – कुमारी नाज़, प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री।

 

1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।

 

1986 – तानिया सचदेव, भारत की प्रसिद्ध महिला शतरंज खिलाड़ी।

 

🕯️ पुण्यतिथि

 

1991 – गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

 

2011 – राम शरण शर्मा, प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद्।

 

2014 – बी. के. एस. आयंगर, विश्वविख्यात भारतीय योग गुरु।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu