सूर्यनगर स्थित दिव्यांग बच्चों के एजुकेटम स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया

दिव्यांग बच्चों ने मनाया गणतंत्र दिवस

सूर्यनगर स्थित दिव्यांग बच्चों के एजुकेटम स्कूल में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस

सूर्यनगर स्थित दिव्यांग बच्चों के एजुकेटम स्कूल में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, जैसे गीत गाए और नृत्य किया। बच्चों ने कपड़े व कागज के तिरंगे बनाए। स्कूल की प्रधानाचार्य मधु गुप्ता ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। इस मौके पर भारत विकास परिषद की ओर से सुभद्रा ने बच्चों को आजादी की गाथा सुनाई।

बच्चों के बेहतर प्रदर्शन देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अन्य गण्यमान्य लोगों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, वाद विवाद, गीत सुनाने वाले बच्चों में सौम्या, दीपाली, रुपाली, चेतन आमना, जहाना, लक्ष्य, किशन समेत अन्य बच्चे शामिल रहे।

 

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu