दिव्यांगों ने बारिश में थामी कावड़, किया जलाभिषेक 

श्री श्याम फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए भव्य कावड़ यात्रा और सहस्त्रधारा का आयोजन |

भक्ति जब हिलोर मारे तो शारीरिक अक्षमता भी आड़े नहीं आती। फिर बारिश हो या फिर तूफान आए, कदम रूक नहीं पाते | श्री श्याम फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को रीजनल कॉलेज चौराहे से लेकर रामदेव मंदिर कोटड़ा दिव्यांग बच्चों के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई। फाउंडेशन की प्रियंका वैष्णव ने बताया कि सुबह बारिश के कारण कार्यक्रम करीब एक घंटे देरी से शुरू हो सका, बारिश का असर कम होने के बाद दिव्यांग बच्चे फुहारों के बीच कावड़ लेकर चले। रामदेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। दोपहर में सहस्रधारा एवं शाम को शृंगार कर महाआरती की गई। रास्ते में कांवड़ियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu