लम्पी स्किन डिजीज को लेकर अलर्ट मोड में राजस्थान सरकार
ब्यावर, 24 जून।
गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज बचाव हेतु राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ 24 जून 2026 को सायं 5 बजे ब्यावर में पशु पालन विभाग द्वारा श्री तिजारती सर्राफान चैम्बर गौशाला में राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री
जोराराम कुमावत के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में निदेशक, पशुपालन विभाग राजस्थान डॉ. सुरेश चन्द मीणा, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। पशु पालन विभाग के 50 से अधिक अधिकारिओ एवं कर्मचारियों द्वारा गौशाला की 900 गौवंशीय पशुओ का एक दिन में टीकाकरण किया जायेगा I राज्य स्तरीय शुभारम्भ के साथ ही प्रदेशभर में लम्पी टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण की औपचारिक शुरुआत होगी। अतिरिक्त निदेशक ( क्षेत्र) , पशुपालन विभाग अजमेर डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज एक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्य रूप से गोवंशीय पशुओं को प्रभावित करता है। रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। अजमेर संभाग के समस्त गौशाला के गौवंश प्राथमिकता से टीकाकरण हेतु समस्त संभाग के सभी जिला संयुक्त निदेशको , उप निदेशको को टीकाकरण हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिये गए I डॉ. परिहार ने जनप्रतिनिधियों एवं पशु पालको से अपील की है कि 2022 के समय हुई गोवंशीय पशुओ की अकाल मृत्यु के लिए मुख्य बीमारी लम्पी रोग से अपने गौवंश को सुरक्षित रखने हेतु पशु चिकित्सा दल की टीम को टीकाकरण में सहयोग करे I कार्यक्रम उपरान्त गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया जायेगा I
Lumpy Skin Disease (LSD) Vaccination Campaign





